Thursday, October 1, 2026
HomeखेलKanpur : कलावती सुपर किंग्स ने 10 विकेट से जीता स्पार्क सीपीएल-3...

Kanpur : कलावती सुपर किंग्स ने 10 विकेट से जीता स्पार्क सीपीएल-3 का खिताब

Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित स्पार्क सीपीएल सीजन-3 का फाइनल मैच रविवार को कलावती सुपर किंग्स इलेवन और आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें कलावती सुपर किंग्स इलेवन ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर ​खिताब अपने नाम किया।

#kanpur

मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन की पूरी टीम 29 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टीम से हर्ष राजपूत ने 21 रन, मो. जैद ने 15 व सुयश सिंह ने 12 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने चार, अर्थव गुप्ता और अनंत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलावती सुपर किंग्स इलेवन की टीम ने 16.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 99 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में हरि कृष्णा ने नाबाद 51 रन व विशाल यादव ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को चुना गया। 347 रन बनाने वाले विशाल यादव श्रेष्ठ बल्लेबाज, चार मैच में 11 विकेट झटकने वाले युवराज श्रेष्ठ गेंदबाज और 347 रन व दो विकेट लेने वाले विशाल यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

समापन पर मुख्य अति​थि नरसेवा नारायण सेवा के संस्थापक अवध बिहारी मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जबकि, केसीए के सचिव कौशल किशोर सिंह, टूर्नामेंट सचिव मनीष मल्होत्रा व आयोजन नीरज चंद्रा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...