Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलKanpur : पहली पारी की बढ़त से कलावती सुपर किंग्स हावी, मुकाबला...

Kanpur : पहली पारी की बढ़त से कलावती सुपर किंग्स हावी, मुकाबला ड्रॉ

Kanpur । राष्ट्रीय मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे मुकाबले में कलावती सुपर किंग्स ने पारी की बढ़त हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पहली पारी नौ विकेट पर 307 रन पर घोषित करने वाली सुपर किंग्स के सामने केएसपीएल 243 रन ही बना सका था। वहीं, दूसरी पारी में सुपर किंग्स ने 62 रन की बढ़त के साथ चार विकेट पर 115 रन बनाकर पारी घोषित की।

जवाब में दूसरी पारी में केएसपीएल नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी और मैच ड्रा पर समाप्त हुआ।
शहर में पहली खेले जा रहे मल्टी डे क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों की प्रतिभा दिख रही है। मैच की पहली पारी में 62 रन देकर केएसपीएल के छह विकेट लेने वाले गेंदबाज मीशम अब्बास ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर 58 रन देकर पांच विकेट चटकाए और टीम को जीत तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया।

सधी गेंदबाजी के सामने ही सुपर किंग्स ने केएसपीएल पर पहली पारी में 62 रन ही बढ़त हासिल की। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मीशम अब्बास को मैन आफ द मैच चुना गया। मंगलवार को अंतिम दिन केएसपीएल को 243 रनों पर समेटने के बाद सुपर किंग्स ने चार विकेट पर 115 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में दूसरी पारी में केएसपीएल नौ विकेट पर 128 रन ही बना सका।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...