Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : स्केटिंग प्रतियोगिता में जूनियर खिलाड़ियों का जलवा, 260 प्रतिभागियों ने...

Kanpur : स्केटिंग प्रतियोगिता में जूनियर खिलाड़ियों का जलवा, 260 प्रतिभागियों ने दिखाई रफ्तार

Kanpur । ओपन इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को गौरव मेमोरियल स्कूल में किया गया। कल्याणपुर-बिठूर रोड स्थित स्कूल में प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में रफ्तार दिखाकर जीत हासिल की।

कानपुर रोलर स्केटिंग कोआर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने बताया कि पहले दिन 260 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। इसमें अंडर-6 वर्ग में अगस्त्य शुक्ला को पहला, प्रशंसा को दूसरा स्थान मिला।

अंडर-8 वर्ग में यशदीप चौहान को पहला, वेदांत को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रितिका सिंह को पहला, काश्वी को दूसरा तथा आकृति को तीसरा स्थान मिला। रविवार को प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!