जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले, शनिवार को सीनियर वर्ग की टक्कर
Kanpur। तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन 200 से ज्यादा जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। ग्रीन पार्क स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल में हुए मुकाबलों में जूनियर खिलाड़ियों ने जोरदार स्मैश, सटीक कट और फ्लिप शाट लगाकर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पराजित किया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
प्रतियोगिता में शनिवार को सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को जूनियर व सीनियर वर्ग के फाइनल राउंड के मुकाबले होंगे।ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-9 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मृणांक बक्शी, मनमोहन वर्मा, वेदांश पांडे, अद्विक सिंह, रुद्रांश सिंह, इंद्रजीत सिंह, रिवान अग्रवाल एवं रेयांश मिश्रा ने जीत हासिल की।
बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हितांशी पोपतानी, आर्या मेहरोत्रा, भव्या मीना, आदित्री, ईशान्वी बनर्जी, ईशानी सिंह, मिष्टी तिवारी एवं मिष्टी वर्मा विजयी रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में के क्वार्टर फाइनल में शुभ तिवारी, तक्षित वर्मा, त्रिनय गोयल, स्वरवीर वेज, उन्मुक्त ठाकुर, अद्विक माहेश्वरी, मृणांक बक्शी एवं रिषभ खन्ना ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग में भाव्या सिंह, ईशान्वी बनर्जी, हितांशी पोपतानी, भव्या मीना, उत्प्रेक्षा दुबे, मिष्टी तिवारी, प्रतिष्ठा शुक्ला एवं मनिशिका बाजपेई ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।


