Kanpur। चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई तक होने वाली राज्यस्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ग्रीन पार्क में मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने रिंग में जोरदार पंच लगाकर चयन पक्का किया। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बाक्सिंग एसोसिएशन के श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, विकास यादव, मुकेश, नरेंद्र, संतोष और शैली ने परखा और प्रदर्शन के आधार पर स्टेट बाक्सिंग के लिए कानपुर मंडल के जूनियर खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए।

ट्रायल के आधार पर 44 से 46 किग्रा भार वर्ग में फर्रुखाबाद के अरमान बाबू, 46 से 48 किग्रा में इटावा के अवनीश कुमार, 48 से 50 किग्रा वर्ग में कानपुर के निखिल, 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में फर्रुखाबाद के आलेख कुमार, 52 से 54 किग्रा वर्ग में कानपुर के कृष्णा शुक्ला, 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में अद्विक, 57 से 60 किग्रा भार वर्ग में फर्रुखाबाद के सत्यम, 60 से 63 किग्रा भार वर्ग में कानपुर के शौर्यवर्धन कपूर, 63 से 66 किग्रा में कुशाग्र, 66 से 70 किग्रा वर्ग में फर्रुखाबाद के आयुष, 75 से 80 किग्रा में उज्जवल, 80 से अधिक भार वर्ग में जसमीत का चयन हुआ।


