Kanpur । कानपुर। विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय बैडमिंटन एवं चेस प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर (जेएनवीएम), कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन में 15 और चेस में आठ खिलाड़ियों का क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।

20 और 21 अगस्त को झांसी के अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में श्रेयस झा प्रथम और अंशुमन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कनिका सुचारी ने पहला और अपेक्षा कठेरिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में दिव्यांशु पटेल चौथे, जबकि बालिका वर्ग में श्रेया राय तीसरे और स्मिता कुशवाहा चौथे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष राजपूत प्रथम, दिव्यांशु सोनकर द्वितीय और शिवांग पटेल चौथे रहे। बालिका वर्ग में सिद्धि झा प्रथम, सलोनी कठेरिया द्वितीय, जानवी मिश्रा तृतीय और वैभवी सिंह परिहार चतुर्थ रहीं। इनके प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन चार से सात सितंबर तक बस्ती में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चेस में अंडर-14 वर्ग में आर्यांश ने स्वर्ण और आयुष पाल ने रजत पदक जीता। अंडर-19 में उदयवीर यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। क्षेत्रीय चेस प्रतियोगिता 30 अगस्त से दो सितंबर तक लखीमपुर में होगी।प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यालय अध्यक्ष विनीत चंद्र, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी और उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी। प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा और विशाल यादव के योगदान की भी सराहना की गई।


