Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इसमें प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने पर्फ इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में पर्फ इलेवन की पूरी टीम 15.5 ओवर में 49 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से सर्वाधिक 13 रन की पारी वेदांश ने खेली, कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा भी नहीं छू सका। तो गेंदबाजी में अध्ययन व शिवांश राय ने तीन-तीन, तेजस अवस्थी ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइम एनलाइटेन इलेवन की टीम ने 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकवार पर 50 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आद्रिक ने नाबाद 17 रन अर्जित ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एकमात्र विकेट मयंक त्रिपाठी ने झटका। तीन विकेट लेने वाले अध्ययन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


