Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी अंडर-12 कैंप की शुरुआतः नन्हे सितारों ने इनिंग क्रिकेट...

Kanpur : जेएनटी अंडर-12 कैंप की शुरुआतः नन्हे सितारों ने इनिंग क्रिकेट से दिखाया दम

Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जेएनटी अंडर-12 का कैंप मंगलवार को किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में शुरू हुआ। कैंप में पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों के बीच इनिंग क्रिकेट की शुरुआत की गई।

#kanpur

कैंप में इनिंग क्रिकेट के साथ ही टी-20 और एकदिवसीय प्रारूप में मैच कराकर जूनियर खिलाड़ियों की क्षमता को परखा जाएगा।प्रदेश में जूनियर खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने वाली जेएनटी क्रिकेट लीग के पांच दिवसीय कैंप में 30 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर इनिंग मैच कराए जा रहे हैं। इसमें जेएनटी बी टीम ने पहले दिन 62 ओवर में 211 रन बनाए।

#kanpur

इसमें हर्षवर्धन ने 55 रनों का योगदान दिया। उनका साथ क्रिश ने 35 और कृष्ण यादव ने 34 रन बनाकर दिया। गेंदबाजी में जेएनटी ए टीम की ओर से वाराणसी के अफान हबीब ने चार विकेट चटकाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने के एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।

#kanpurइसमें विराज पाल ने 51 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली है। इससे पहले कैंप की शुरुआत केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह, जेएनटी संस्था के निदेशक संजय तिवारी, पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू, विकास यादव, अमित मिश्रा और तालिब खान ने खिलाड़ियों को किट मैच किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...