Saturday, July 5, 2025
HomeखेलKanpur: डा. देवेश दुबे पर बैठी जांच, नरेंद्र कुमार बने उप्र एथलेटिक्स...

Kanpur: डा. देवेश दुबे पर बैठी जांच, नरेंद्र कुमार बने उप्र एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी सचिव

  • सचिव कानपुर के डा. देवेश दुबे पर वित्तिय अनिमितताओं व अन्य शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से सभी शक्तियां निरस्त करते हुए जांच बैठायी गयी 

Kanpur: उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने कानपुर के सचिव डा. देवेश दुबे को वित्तिय अनिमितताओं और प्रतियोगिता के आयोजन में तकनीकि कमियों से संबंधित शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से उनकी सभी शक्तियों को निरस्त करते हुए आगरा के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार को कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है।

प्रदेश संघ की एग्जीक्यूटिव कमेटी की अतिआवश्यक बैठक का आयोजन ऑनलाइन जूम मीटिंग पर किया गया। बैठक का एजेंडा सचिव देवेश दुबे पर आयी कई शिकायतों को लेकर था। जिसके बाद सभी सदस्यों ने एक मत से उनपर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया, जो उनके कार्यकाल की समस्त कार्यवाही का अवलोकन व सत्यता से संबंधित जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक देवेश कुमार के सचिव की सभी शक्तियों को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। साथ ही संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार को कार्यकारी सचिव नियुक्त किया है, जिससे खेल की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहे। प्रदेश संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने देवेश दुबे द्वारा जांच के दौरान यदि किसी भी बैठक का आयोजन किया जाता है, तो वह पूर्णतः अवैध करार दी जायेगी।

कार्यकारी सचिव नरेंद्र कुमार जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी कि देवेश के खिलाफ बनायी गयी जांच समिति में उप्र एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, डा. अशोक गुप्ता, शिवानंद नायक, नरेंद्र कुमार के अतिरिक्त एक स्वतंत्र चार्टेड एकाउंटेंट को शामिल किया जायेगा।

एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में एक अन्य फैसला गाजियाबाद सचिव लिखिराम चौधरी और मुज्जफनगर के सचिव संजीव कुमार बालियान को किसी भी स्टेट व नेशनल चैम्पियनशिप में एक वर्ष तक तकनीकि सेवाएं देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...