Tuesday, July 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : आंगनबाड़ी केंद्र के विवाद की जांच तेज, सहायिका ने लगाए...

Kanpur : आंगनबाड़ी केंद्र के विवाद की जांच तेज, सहायिका ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

सीडीपीओ ने की मौके पर जांच, निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी रिपोर्ट

 

Kanpur । बिधनू विकास खंड की ग्राम पंचायत पतेहुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का विवाद अब प्रशासनिक जांच का विषय बन गया है। केंद्र में कार्यरत सहायिका मुन्नी देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथिलेश कुमारी और उनके परिजनों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, मारपीट तथा अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पनकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

#kanpur

मुन्नी देवी के अनुसार 9 जुलाई को केंद्र पर हुए विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई, मारपीट की गई और गला दबाने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार और धमकी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्होंने पूरे मामले को प्रशासन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया।

सीडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच

मामले की जानकारी मिलने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रत्ना श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी ली। जांच के दौरान कुछ लोगों ने सहायिका के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट होने की बात कही। इसके बाद जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेज दी गई है।

ग्राम प्रधान ने भी उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

ग्राम प्रधान शिव प्रताप ने भी जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का केंद्र है। ऐसे में केंद्र पर लगातार विवाद होना गंभीर चिंता का विषय है, जिससे योजनाओं के संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव’

 

सहायिका मुन्नी देवी का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी है। प्रधान ने प्रशासन से पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही दबाव बनाने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

क्या बोले जिम्मेदार :- जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त होने के बाद प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शासन की निर्धारित नियमावली के अनुरूप उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...