Kanpur । बर्रा स्थित मैरी जीसस स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-14 व 19 आयु वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने खिताब जीता।
टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ जनरल सेक्रेटरी सुनील कुमार तिवारी, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन धीरेंद्र सचान व कानपुर जिला सचिव राजेश दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में सुरभि सिंह, अंकित गुप्ता महेश प्रताप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन पर सभी को विद्यालय के प्रिंसिपल ओल्गा प्रसाद व विद्यालय प्रबंधक नोबेल कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम: अंडर-14 बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर विजेता बना, जबकि मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर उपविजेता रहा।अंडर-14 बालक वर्ग में मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर ने प्रथम स्थान हासिल किया और दून इंटरनेशनल स्कूल रतनलाल नगर उपविजेता रहा।
अंडर-17 बालिका वर्ग में केवी कैंट ने खिताब जीता, तो मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर को उपविजेता संतोष करना पड़ा।अंडर-19 बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज, किदवई नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मदर टेरेसा इंटर कॉलेज केशव नगर उपविजेता रहा।


