Tuesday, October 6, 2026
HomeकानपुरKanpur: इंस्टाग्राम की दोस्ती, थाईलैंड में शादी... फिर 60 लाख हड़पने का...

Kanpur: इंस्टाग्राम की दोस्ती, थाईलैंड में शादी… फिर 60 लाख हड़पने का आरोप

रकम मांगने पर भारत में रहने और मतांतरण का दबाव बनाने की शिकायत, पहली शादी और तीन बच्चों की जानकारी छिपाने का भी आरोप

Kanpur । इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती थाईलैंड में शादी तक पहुंची, लेकिन इसके बाद रिश्ते में ऐसा मोड़ आया कि थाईलैंड की युवती ने कानपुर के युवक पर करीब 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा दिया। युवती का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उस पर भारत में रहने और मतांतरण का दबाव बनाया गया। बुर्का पहनने के लिए कहे जाने की भी शिकायत की गई है। पीड़िता ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

युवती के मुताबिक करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान अनवरगंज के लाटूश रोड निवासी इरफान से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में दोनों की थाईलैंड में मुलाकात हुई। युवती का दावा है कि दोनों ने वहीं शादी कर ली।

आरोप है कि शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग जरूरतें बताकर उससे धीरे-धीरे रकम लेना शुरू किया। युवती के मुताबिक उसने भरोसे में करीब 60 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे भारत में स्थायी रूप से रहने और मतांतरण के लिए दबाव का सामना करना पड़ा।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि इरफान ने अपनी पहली शादी की बात भी उससे छिपाई। उसके मुताबिक इरफान की करीब 12 वर्ष पहले शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। युवती ने पूरे मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कथित लेनदेन, शादी से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...