Kanpur ।घाटमपुर में एयरफोर्स के जवान के साथ मारपीट के मामले में आरोपी दरोगा और सिपाही पर एक्शन हुआ है।मामला गर्माने पर डीसीपी साउथ ने दरोगा रविन्द्र बुंदेला और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।डीसीपी साउथ का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद और सख्त एक्शन लिया जाएगा।
गौरतलब हो कि घाटमपुर में 19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान जब शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे,तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था।नीतीश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल फौजियों को चोर कहा, बल्कि उसके साथ मारपीट की थाने लाकर भी बुरी तरह से मारापीटा,जिससे उसके कान का पर्दा फट गया, बाद में शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
एक दिन पहले एयरफोर्स जवान की मां ने डीसीपी साउथ से गुहार लगाई थी,जिसके बाद आरोपी दरोगा और सिपाही का आज लाइन हाजिर कर दिया गया।


