दबौली स्थित घर में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Kanpur । गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली में शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित तिवारी के चचेरे भाई अनुभव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अनुभव की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित मौके पर पहुंच गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


