Wednesday, August 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : तिरंगा मेले में स्वदेशी उत्पादों की धूम

Kanpur : तिरंगा मेले में स्वदेशी उत्पादों की धूम

 

 

मोतीझील में 15 अगस्त तक चलेगा मेला, जनप्रतिनिधियों ने की खरीदारी

Kanpur । मोतीझील लॉन नंबर एक में बुधवार से तिरंगा मेला शुरू हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित मेले का शुभारंभ एमएलसी सलिल विश्नोई ने किया। मेले में खादी, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, लेदर सामान, सौंदर्य एवं सजावटी सामग्री समेत कई स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेला 15 अगस्त तक चलेगा।

#kanpur

शुभारंभ के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली। खादी के स्टॉल पर लोगों की खास दिलचस्पी रही। एमएलसी सलिल विश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने विभिन्न उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया।

#kanpur
एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि तिरंगा मेला राष्ट्रप्रेम के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतर माध्यम है। इससे स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलता है। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जनभागीदारी से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत कर रहा है। मेले के जरिए देशभक्ति को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ा गया है।

इस दौरान सुरेंद्र अवस्थी, प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार, एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी और जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विकास अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...