Friday, July 17, 2026
HomeखेलKanpur : स्वीडन में लहराया तिरंगा, स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने...

Kanpur : स्वीडन में लहराया तिरंगा, स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य

Kanpur। स्वीडन के गोथेनबर्ग में युवा फुटबॉल टूर्नामेंट गोथिया कप-2026 में स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पेशल ओलंपिक फिनलैंड को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद भारतीय टीम ने डिवीजनिंग राउंड में अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ टीम ने 1-1 की बराबरी हासिल की, जबकि दूसरे मैच में जर्मनी-1 के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इन परिणामों के आधार पर भारत को डिवीजन-2 में स्थान मिला।

डिवीजन-2 के लीग मुकाबलों में भारतीय टीम ने एस्टोनिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ 0-6 और फिनलैंड के विरुद्ध 1-3 से हार मिली। हालांकि टीम ने हार से सबक लेते हुए कांस्य पदक के निर्णायक मुकाबले में दमदार वापसी की और फिनलैंड को 2-1 से शिकस्त देकर पोडियम पर जगह बनाई। भारतीय खिलाड़ियों के जुझारूपन, टीमवर्क और कोच सत्येंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में यह उपल​ब्धि प्राप्त हुई।

इस सफलता पर कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजीव दोहरे और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह और इंद्र पाल ने कोच सत्येंद्र सिंह यादव व कानपुर के कृष्णा अग्रवाल को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...