Wednesday, March 25, 2026
HomeखेलKanpur : टीसीपीएल सीजन-2 में इंडियन स्टार्स का दबदबा, टीम वंदना और...

Kanpur : टीसीपीएल सीजन-2 में इंडियन स्टार्स का दबदबा, टीम वंदना और टीम पालीवाल को हराया

Kanpur । टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) सीजन-2 में बुधवार को पहले मैच में इंडियन स्टार्स ने टीम वंदना को 141 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में इंडियन स्टार्स ने टीम टीम पालीवाल को 134 रन से हराया।

आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्ज हब(टीएसएच) में में खेले गए पहले मैच में इंडियन स्टार्स ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 211 रन बनाए। टीम से आशीष ने 53, हैप्पी ने 38, राजन ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूर्या, पार्थ मिश्रा व यशराज गुलाटी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम वंदना 12.2 ओवर में 70 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से सर्वा​धिक 13 रन की पारी माधव ने खेली, तो गेंदबाजी में करन, प्राफुल्ल, हैप्पी, अंशु, रविंद्र व क्षतिज ने एक-एकविकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच और स्ट्राइकर ऑफ द मैच आशीष को चुना गया। दूसरे मुकाबले में इंडियन स्टार्स ने 15 ओवर में चार विकेट पर 221 रन बनाए। टीम से अक्षत जैन ने 103 रन की शतकीय, देव ने 53 रन की अर्द्धशतकीय और कार्तिक ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दीपक सिंह, सचिन श्रीवास्तव, प्रभात गौतम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में टीम पालीवाल की पूरी टीम 15 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से ऋ​षि और हर्षित ने 14-14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हैप्पी, अंशु, ​शिशुपाल और करन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अक्षत जैन को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...