Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : इंदर शर्मा और लव पांडे ने लीग में बिखेरी बल्लेबाजी...

Kanpur : इंदर शर्मा और लव पांडे ने लीग में बिखेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की धार

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में काउण्टी क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को सात विकेट से मात दी। तो दूसरे मैच में खेरापति क्लब ने सी स्पोर्टिंग यूनियन को चार रन से हराया। गीता देवी मैदान पर पहले मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवरों में 132 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम की ओर से अनुग्रह तिवारी ने 42, अर्चित त्रिपाठी ने 26 और उज्ज्वल गुप्ता ने 23 रन बनाए। काउण्टी क्लब की ओर से इंदर शर्मा ने पांच विकेट और आशीष सविता ने दो विकेट झटके। जवाब में काउण्टी क्लब ने 26.4 ओवरों में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेद प्रकाश ने 38, आशीष ने 25 और अंशुमन ने नाबाद 46 रन बनाए। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से हिमांशु और रौनक को एक-एक विकेट मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब इंदर शर्मा को दिया गया। पीएसी मैदान पर दूसरे मैच में खेरापति क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में सात विकेट पर 228 रन बनाए। विराट सिंह ने 35, लव पांडे ने 29, आदित्य शुक्ला ने 23, आर्यन सक्सेना ने 21 जबकि साहिल कटियार ने नाबाद 41 और रितिक तिवारी ने नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम शुक्ला और दीपक पाल को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए सी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 40 ओवरों में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम शुक्ला ने 61, सत्यम सिंह ने 50, उमेश ने 34 और हार्दिक मिश्रा ने 30 रन बनाए।

खेरापति क्लब की ओर से लव पांडे ने तीन विकेट, जबकि सौरभ सिंह, विराट सिंह और मानविक मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।प्लयेर ऑफ द मैच लव पांडे को चुना गया। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...