Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलKanpur : इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 15 से

Kanpur : इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 15 से

Kanpur : इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 15 से
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला फुटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त इंडिपेंडेंस कप (शिव संतोष ट्रॉफी) 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 15 और 16 अगस्त को आजाद नगर स्थित टर्फिनी एंटरटेनमेंट ग्राउंड में होगा। मुकाबले दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमें ही हिस्सा लेंगी।
विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक टीमें आयोजक ऋषभ आनंद से 8009199999 पर संपर्क कर सकती हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...