Monday, August 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : वर्षा के दृष्टिगत डीएम ने चैनपुरवा में परखी व्यवस्थाएं

Kanpur : वर्षा के दृष्टिगत डीएम ने चैनपुरवा में परखी व्यवस्थाएं

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, सतर्कता बनाए रखने के निर्देश

 

Kanpur। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को वर्षा के दृष्टिगत सदर तहसील के कटरी क्षेत्र में स्थित ग्राम चैनपुरवा का निरीक्षण कर गंगा नदी के जलस्तर और संभावित जलभराव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। ग्राम प्रधान रवि निषाद ने बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है और वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

#kanpur

जिलाधिकारी ने गंगा नदी के जलस्तर की जानकारी लेने के साथ नाविकों की उपलब्धता, नावों की स्थिति तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखने और स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सुरक्षित है तथा चेतावनी बिंदु एवं खतरे के निशान से नीचे है। फिलहाल किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है, लेकिन वर्षा को देखते हुए पूरी सजगता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने जलस्तर बढ़ने अथवा जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...