Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर संडे क्रिकेट लीग में पटेल प्रापर्टीज, कलावती सुपरकिंग्स, ब्लू...

Kanpur : कानपुर संडे क्रिकेट लीग में पटेल प्रापर्टीज, कलावती सुपरकिंग्स, ब्लू वॉरियर्स और बीसीए लीजेंड्स विजयी

Kanpur । केसीए की ओर से कानपुर संडे क्रिकेट लीग के पहले मैच में पटेल प्रापर्टीज ने डैम चाजर्स को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में कलावती सुपरकिंग्स ने राइजिंग कानपुर वॉरियर्स को दस विकेट से ​​शिकस्त दी। तीसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने नाइट स्क्रॉचर्स को 48 रन से हराया। चौथे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने मैटाडोर फाेम को रोमांचक मैच में दो विकेट से पटखनी दी।

#kanpur

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में डैम चाजर्स की पूरी टीम 23.2 ओवर में मात्र 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रेम कुमार ने 29 व प्रभात ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अकुंल जैन ने तीन, विकास, गौरव पाठक व मनीष ने दो-दो विकेट व गोपाल सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने 13 ओवर में दो विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीता। जीत में ओम मिश्रा ने नाबाद 38 व ध्रुव शुक्ला ने नाबाद 30 रन व गौरव पाठक ने 24 र
न की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में प्रेम कुमार व प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव पाठक को चुना गया।

एचबीटीयू मैदान पर दूसरे मैच में राइजिंग कानपुर वॉरियर्स ने 23.5 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। टीम से अर्जुन चौहान ने 67 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल सिंह व केडी ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में कलावती सुपरकिंग्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 142 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अंकुल चौधरी ने नाबाद 90 व उमाशंकर ने 48 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच अंकुल चौधरी को चुना गया।

तीसरे मैच में राहुल सप्रू मैदान पर ब्लू वॉरियर्स ने 30 ओवर में 231 रन बनाए। टीम की ओर से प्रसून दोसर ने 46 रन, मोहित अग्रवाल ने 37 रन, राहुल तिवारी ने 34 व इंद्रभूषण ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष कुमार ने तीन, अर्पित तिवारी, अनुराग व अमित ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में नाइट स्क्रॉचर्स की पूरी टीम 28.5 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। टीम से अर्पित तिवारी ने 70 रन रन पारी खेली, तो गेंदबाजी में त्रिभुवन दी​क्षित ने तीन, नवनीत सिंह व आशीष दयाल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच त्रिभुवन को चुना गया।

चौथे मैच में अपोलो मैदान पर खेले गए मैच में मैटाडोर फोम ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से शांतनु सिंह ने 65, रोहित गुप्ता ने 52 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में राज सिंह ने तीन, सौरभ दीवान ने दो विकेट झटके। जवाब में बीसीए लीजेंर्ट्स ने डकवर्थ लूईस नियम से 196 रन का लक्ष्य मिला।

इसको टीम ने 29.5 ओवर में नौ विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीता। जीत में स्वर टंडन ने 82 रन, धर्मेंद्र ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आसिम व मिशन गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच स्वर टंडन ने दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...