Monday, June 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : दलित बस्तियों की बदहाली पर भड़के एससी-एसटी आयोग सदस्य, अफसरों...

Kanpur : दलित बस्तियों की बदहाली पर भड़के एससी-एसटी आयोग सदस्य, अफसरों को एक माह का अल्टीमेटम

Kanpur । अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद आयोजित जनसुनवाई में दलित उत्पीड़न, भूमि विवाद, मारपीट और अन्य मामलों की शिकायतें सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के बाद उन्होंने काकादेव, गूदड़ बस्ती और भगवतदास घाट स्थित दलित बस्तियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, जाम सीवर, टूटी नालियां, पेयजल संकट और सफाई कर्मचारियों की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।

रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि पूरे शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मियों की बस्तियों में बदहाल हालात किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...