Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : कैंप में खिलाड़ियों को शॉर्ट, पास्टिंग, शूटिंग, मैच,ऑफनसिने, डिटेंसन के...

Kanpur : कैंप में खिलाड़ियों को शॉर्ट, पास्टिंग, शूटिंग, मैच,ऑफनसिने, डिटेंसन के दिए टिप्स

Kanpur । खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 4 फरवरी से 7 फरवरी तक कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का ट्रायल के बाद चयन हुआ है। चयनित टीम के खिलाड़ियों का कैंप ग्रीनपार्क स्टेडियम में लगा है।

इसमें उन्हें बॉस्केटबाल की तकनीकों की जानकारी के साथ ही मैच के लिए तैयार किया जा रहा है।प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर के अलावा आगरा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, विन्ध्याचल (मिर्जापुर), बस्ती, देवीपाटन (गोण्डा), चित्रकूद धाम (बांदा) की टीमें भी हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को चयनित कानपुर टीम की खिलाड़ियों को कोच निशा सिंह ने कैंप में बॉस्केटबाल की तकनीकों के बारे में विस्तार के जानकारी देने के साथ की कड़ा अभ्यास करवाया।

इसमें कोच ने खिलाड़ियों को ले अप शॉर्ट, पास्टिंग, शूटिंग, मैच,ऑफनसिने, डिटेंसन,प्रोब्बलिंग आदि बॉस्केटबॉल की विधियों की जानकारी दी। यह कैंप प्रतियोगिता के एक दिन पहले
तक लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...