Wednesday, August 19, 2026
Homeकानपुरkanpur : कस्टडी में आरोपी ने टॉयलेट क्लीनर पीने की कोशिश, दो...

kanpur : कस्टडी में आरोपी ने टॉयलेट क्लीनर पीने की कोशिश, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Kanpur । नौबस्ता थाने में हिरासत में रखे एक आरोपी की हरकत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी शौचालय गया और वहां रखा टॉयलेट क्लीनर उठाकर पीने की कोशिश करने लगा। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने समय रहते बोतल छीन ली। घटना के बाद कस्टडी में निगरानी की लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को थाने में कस्टडी में रखा गया था। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान वह शौचालय पहुंचा और वहां रखी क्लीनर की बोतल उठाकर उसे पीने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो कस्टडी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू हुई। अधिकारियों ने माना कि आरोपी तक क्लीनर की बोतल पहुंचना निगरानी में गंभीर चूक है। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में रखे आरोपियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...