Tuesday, July 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्कूल नहीं जाना...’ मासूम की एक बात ने खोल दी...

Kanpur : स्कूल नहीं जाना…’ मासूम की एक बात ने खोल दी प्रधानाचार्य की शर्मनाक करतूत

बेटी के स्कूल जाने से इनकार पर खुला राज, दो अन्य छात्राओं ने भी लगाए अश्लील हरकत के आरोप; अभिभावकों के हंगामे के बाद पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई

‘kanpur । पनकी क्षेत्र में एक मासूम बच्ची का अचानक स्कूल जाने से इनकार करना उसके माता-पिता के लिए चिंता का कारण बना, लेकिन यही जिद एक ऐसे राज़ से पर्दा उठा गई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बच्ची ने घबराते हुए अपने परिजनों को बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य उसके साथ अश्लील हरकत करता है। इतना ही नहीं, उसने यह भी बताया कि उसकी दो सहेलियों के साथ भी प्रधानाचार्य इसी तरह की हरकत करता है।

परिजनों ने जब अन्य बच्चियों से बात की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। लोगों ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, मामला पनकी थाना क्षेत्र के शिवराज नगर गंगागंज कॉलोनी स्थित एक प्री-स्कूल का है। आरोप है कि स्कूल का प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता था। शिकायत मिलने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी प्रधानाचार्य अपने कुछ समर्थकों के साथ चौकी पहुंचा और मामले में समझौता कराने का दबाव बनाने की कोशिश की। उसने अपने रसूख का भी हवाला दिया, लेकिन अभिभावकों और स्थानीय लोगों के भारी विरोध के आगे उसकी एक नहीं चली। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ब्रजेश पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्चियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लोगों का कहना है कि जिस जगह बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं इस तरह की शर्मनाक हरकत समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...