Friday, August 14, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे चैंपियनशिप में एचवी हब के खिलाड़ियों ने जीते 10...

Kanpur : कराटे चैंपियनशिप में एचवी हब के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

Kanpur। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 6 से 9 अगस्त तक कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन की ओर से 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप हुई। इसमें रतनपुर पनकी स्थित एचवी कराटे व वेलनेस हब के नौ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर कुल 10 पदक हासिल किए।

रियान अहमद प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ियों में रहे, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं आराधिता द्विवेदी ने रजत पदक जीता।

रिधिमा कुमार, श्वेता गोस्वामी, अबान अहमद, मिथेश प्रसाद, अद्विका द्विवेदी और उत्कर्ष ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर संस्था की निदेशक हेमलता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। शहर पहुंचने पर सभी पदक विजेताओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...