Kanpur। तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित बहुउद्देशीय इंडोर हॉल में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (केटीटीए) व उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीटीए) के तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के अंडर-9, 11 में हिमांशी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।
दूसरे दिन के परिणाम::अंडर-9 बालिका वर्ग में हितांशी पोप्तानी ने ईशानी सिंह को 11-6, 11-2, 11-7 से, मिष्ठी तिवारी ने आदित्री को 3-11, 12-10, 12-10 से, ईशान्वी बनर्जी ने आर्या मेहरोत्रा को 11-4, 11-5, 11-7 से और भाव्या मीणा ने मिष्ठी वर्मा को 11-5, 11-3, 11-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-9 बालक वर्ग में वेदांश पांडे ने रेयांश मिश्रा को 11-3, 11-6, 11-1 से, रुद्रांश सिंह ने मनमोहन वर्मा को 11-4, 11-5, 11-4 से, इंद्रजीत सिंह ने रिवान अग्रवाल को 12-10, 11-7, 11-3 से और मृणाल बागची ने अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-11 बालिका वर्ग में हितांशी पोप्तानी ने मनुष्का वाजपेयी को हराया, उत्प्रेक्षा दुबे ने ईशान्वी बनर्जी को 11-1, 7-11, 11-4, 11-9 से पराजित किया। भाव्या मीणा ने प्रतिष्ठा शुक्ला के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि मिष्ठी तिवारी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। तो अंडर-11 बालक वर्ग में शुभ तिवारी ने रिभव खन्ना को 11-7, 11-8, 11-4 से, अद्विक माहेश्वरी ने मृणाल बागची को 11-7, 11-8, 11-4 से और तक्षित वर्मा ने तृनय गोयल को 5-11, 11-6, 7-11, 11-8, 11-7 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या ने वैदित्या रावत को 11-4, 11-4, 11-6 से, युविका सोमानी ने आन्या वर्मा को 11-6, 12-10, 11-9 से, हितांशी पोप्तानी ने शौर्या सिंह को पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 9-11, 9-11, 12-10, 11-4, 11-9 से और पंखुड़ी ने आराध्या कमल को 11-3, 11-7, 11-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक वर्ग में ईशान अग्रवाल ने ध्रुवांक को 11-3, 11-3, 11-5 से, अधिराज मजूमदार ने विराट गुप्ता को 11-7, 11-7, 11-5 से और मानस पोप्तानी ने मोहम्मद फराज को 11-3, 11-5, 11-6 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। जबकि, अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने देवांशी सोमानी को 11-2, 11-5, 11-8 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।


