Tuesday, August 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, डीजीपी ने की कानून-व्यवस्था की...

Kanpur : त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, डीजीपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

बारावफात पर सुरक्षा कड़ी, सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर

Kanpur।  आगामी बारावफात और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कानपुर जोन की कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि जोन के सभी जिलों में बारावफात और रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रमुख स्थानों और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध पोस्ट या सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...