Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन मुकाबले में रविवार को एचबीटीयू मैदान पर खेेले गए मैच में एचबीटीयू ने फ्रेंड्स क्लब को सात विकेट से हराया। टीम की जीत में शुभम पाल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब की टीम 34.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। टीम से अभिजीत ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। तो गेंदबाजी में एचबीटीयू की ओर से आशुतोष दुबे और शुभम पाल ने तीन-तीन, ईशू रावत ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचबीटीयू ने 23.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुभम पाल ने 40 रन, ध्रुव श्रीवास्तव ने 35 रन और मो. हसन ने 28 रन की उपयोगी पारी खेली। तो गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्लब की ओर से मो. हसन ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शुभम पाल को चुना गया।


