Monday, August 17, 2026
HomeखेलKanpur : हर्ष स्पोर्टिंग ने जीता शहीद आयुष यादव फुटसल टूर्नामेंट

Kanpur : हर्ष स्पोर्टिंग ने जीता शहीद आयुष यादव फुटसल टूर्नामेंट

Kanpur । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित फुटसल ग्राउंड पर एक दिवसीय शहीद आयुष यादव फुटसल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में हर्ष स्पोर्टिंग ने रॉयल फुटबाल क्लब को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के 20वें मिनट में प्रथम ने शानदार गोल कर हर्ष स्पोर्टिंग को बढ़त दिलाई।

जिसे टीम ने अंत तक कायम रखते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रथम को उनके निर्णायक प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद व पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विनोद गुप्ता ने किया।

समापन समारोह में राष्ट्रीय एथलीट रनवीर मलिक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर फुटबाल संघ के चेयरमैन सुनील खन्ना, अरुणकांत यादव, डीबी थापा, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, राष्ट्रीय रेफरी देबूजीत यादव, अमित नारंग आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...