Saturday, August 22, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज में हरमिलाप मिशन स्कूल ने जीती विजेता ट्रॉफी

Kanpur : शतरंज में हरमिलाप मिशन स्कूल ने जीती विजेता ट्रॉफी

Kanpur। किदवईनगर​स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय केएसएस जोन-बी अंतर-विद्यालयी सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें हरमिलाप मिशन स्कूल रतनलाल नगर ने 10 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 20 विद्यालयों की करीब 100 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कक्षा छह से आठ तक की खिलाड़ियों के बीच पांच राउंड में मुकाबले हुए। रोमांचक मुकाबलों के बाद हरमिलाप मिशन स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एन ब्लॉक किदवई नगर की टीम सात अंकों के साथ दूसरे और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर की टीम सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच खिलाड़ियों को बेस्ट परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर जाजमऊ की वी कनिषा, माउंट लिट्राजी स्कूल उन्नाव की आरवी गुप्ता, आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल की परी पाठक, यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय की निष्ठा बाजपेई और डीपीएस स्कूल, बर्रा की हर्षिता माहेश्वरी शामिल रहीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीराम पब्लिक स्कूल किदवई नगर के प्रबंधक राकेश रस्तोगी, विशेष अतिथि स्कूल प्रबंधन के सदस्य डॉ. रोहित मोहन ने विजेता टीमों, खिलाड़ियों और बेस्ट परफॉर्मरों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा अस्थाना, उप प्रधानाचार्य संतोष अवस्थी, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, चीफ ऑर्बिटर रूपा शुक्ला, क्रीड़ा अधीक्षक रिंकी शुक्ला और क्रीड़ा अध्यापक मनीष गौड़ मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...