Monday, September 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी कराकर तत्काल हैंडओवर करें : डीएम 

Kanpur : लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी कराकर तत्काल हैंडओवर करें : डीएम 

सीएम डैशबोर्ड पर डीएम ने परखी विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता जांचने को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश

Kanpur।  लंबित विकास परियोजनाओं को अब और खींचने पर जिम्मेदारी तय होगी। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, उनकी औपचारिकताएं तत्काल पूरी कर संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए।

विभागवार समीक्षा में डीएम ने अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं की स्थिति जानी और तय समयसीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर काम की प्रगति और गुणवत्ता दोनों की जांच करें।

सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की वास्तविक और अद्यतन प्रगति समय से दर्ज करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट नहीं करने के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी के साथ अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, आईएएस/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...