Thursday, July 23, 2026
HomeकानपुरKanpur :  हज-2027 आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, 30...

Kanpur :  हज-2027 आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी, 30 जुलाई को होगा डिजिटल कुर्रा

चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक ₹1.52 लाख की अग्रिम राशि जमा करनी होगी

Kanpur । हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई, 2026 कर दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के निर्देश पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 24 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। जिन लोगों ने केवल पंजीकरण कराया है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भी अंतिम तिथि से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों को अभी तक भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है, वे संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से तत्काल संपर्क कर पासपोर्ट हासिल करें, ताकि समय रहते आवेदन पूरा किया जा सके।

हज यात्रियों के चयन के लिए 30 जुलाई, 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा (रैंडम चयन) कराया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी होगी और उन्हें एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी।

चयनित सभी हज यात्रियों को 10 अगस्त, 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्धारित खाते में जमा करनी होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी इच्छुक लोगों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...