Thursday, July 2, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई साउथ जोन क्रिकेट में गुरु हर राय अकादमी का...

Kanpur : सीआईएससीई साउथ जोन क्रिकेट में गुरु हर राय अकादमी का दबदबा, अंडर-14 बना चैंपियन

Kanpur। सीआईएससीई साउथ जोन बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरु हर राय अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का चैंपियन बना। तो अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में अकादमी की टीमों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कोयलानगर ​स्थित मदर टेरेेसा मैदान पर डॉ. बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल, मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल (केशव नगर) और स्वीट एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतियोगिता में साउथ जोन की 24 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लिया। पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए, जबकि दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का आयोजन हुआ।

गुरु हरराय अकादमी के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट अंडर-14 टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में टीमों ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाकर अकादमी की उपलब्धियों में हासिल की। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर आयोजक विद्यालयों की प्रबंधक व प्रधानाचार्य डॉ. इंद्राणी दुबे, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी मिश्रा और श्रीमती रेनू सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गुरु हरराय अकादमी के प्रबंधक मनमोहन सिंह, प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता और विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...