Saturday, July 4, 2026
HomeखेलKanpur : गुरु हरराय अकादमी और द चिन्टल्स स्कूल बने साउथ जोन...

Kanpur : गुरु हरराय अकादमी और द चिन्टल्स स्कूल बने साउथ जोन गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियन

Kanpur। आईसीएसई व आईएससी अंतर्विद्यालयी गर्ल्स बास्केटबॉल साउथ जोन-2026 प्रतियोगिता में गुरु हर राय अकादमी और द चिन्टल्स स्कूल की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में चैंपियन बनी। तो मेजबान गुरु हरराय अकादमी ने सब-जूनियर वर्ग का खिताब जीता, जबकि जूनियर वर्ग में द चिन्टल्स स्कूल ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

गुरु हरराय अकादमी परिसर में खेले गए दूसरे दिन के मुकाबलों में सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में गुरु हरराय अकादमी ने स्वराज इंडिया स्कूल को 11-5 से मात दी। इसके बाद जूनियर वर्ग में द चिन्टल्स स्कूल ने स्वराज इंडिया स्कूल को 30-22 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एक अन्य मुकाबले में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने मदर टेरेसा स्कूल को 15-2 से पराजित किया।

वहीं दिन के अंतिम मैच में द चिन्टल्स स्कूल ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 35-7 के बड़े अंतर से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सब-जूनियर वर्ग के एक अन्य मुकाबले में गुरु हर राय अकादमी ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 11-5 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में स्वराज इंडिया स्कूल प्रथम और मर्सी मेमोरियल स्कूल द्वितीय उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में भी स्वराज इंडिया स्कूल ने प्रथम और मर्सी मेमोरियल स्कूल ने द्वितीय उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। सीनियर वर्ग में ओपन पार्टिसिपेशन होने के कारण गुरु हर राय अकादमी को विजेता घोषित किया गया।

समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन सिंह और प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...