Tuesday, August 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑपरेशन मुस्कान में जीआरपी ने लौटाया एक लाख का ट्रॉली...

Kanpur : ऑपरेशन मुस्कान में जीआरपी ने लौटाया एक लाख का ट्रॉली बैग

सेंट्रल स्टेशन पर गुम हुआ सामान कुछ ही देर में खोजकर यात्री को सौंपा

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक यात्री का करीब एक लाख रुपये मूल्य का गुम ट्रॉली बैग बरामद कर उसकी खुशियां लौटा दीं। पुलिस की तत्परता से बैग मिलने पर यात्री और उसके परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया।

किदवई नगर निवासी ईशान अग्रवाल ने मंगलवार को जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में सूचना दी कि स्टेशन परिसर में उनका ट्रॉली बैग गुम हो गया है। बैग में कपड़े, चार्जर, किताबें और अन्य कीमती सामान रखा था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अरविंद गुप्ता, क्यूआरटी और प्लेटफॉर्म ड्यूटी टीम ने स्टेशन परिसर में सघन तलाश अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन से ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। सामान का मिलान कराने के बाद बैग उसके मालिक ईशान अग्रवाल को सुपुर्द कर दिया गया।

बैग वापस मिलने पर ईशान अग्रवाल और उनके परिजनों ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद दिया। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक मोहित कुमार तथा हेड कांस्टेबल शिव सिंह, सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह और अनूप कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...