कानपुर सेंट्रल पर चोरी का 60 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बरामद
Kanpur। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने चेकिंग के दौरान शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वीवो कंपनी का चोरी का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।जीआरपी के अनुसार, 13 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की पटरियों के किनारे टाटमिल चौराहे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अंश कुमार उर्फ तेली (19) पुत्र हरीश कुमार, निवासी कच्ची बस्ती गोविंद नगर, को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ ट्रेनों के आउटर पर धीमा होने के दौरान यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी व छिनैती करते हैं। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और गिरोह में शामिल अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


