Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क हॉस्टल ने जीता जनपदीय जूनियर क्रिकेट खिताब

Kanpur : ग्रीनपार्क हॉस्टल ने जीता जनपदीय जूनियर क्रिकेट खिताब

Kanpur। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के मौके पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन की ओर से जनपदीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को ग्रीनपार्क में हुआ। इसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने ग्रीनपार्क येलो को 44 रन से हराकर ​खिताब जीता।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से तनिष्क राठौर ने 60 रन व अंकेश यादव ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, तो गेंदबाजी में ग्रीनपार्क येलो से प्रतीक यादव ने
तीन, गोल्डी यादव व आर्यन शुक्ला ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनपार्क येलो की पूरी टीम ग्रीनपार्क हॉस्टल की घातक गेंदबाजी के आगे टिक न सकी और पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन ही बना सकी। टीम से बगोल्डी यादव ने 18 रन, प्रतीक यादव व शक्ति ने 16-16 रन का योगदान दिया।

तो गेंदबाजी में ग्रीनपार्क हॉस्टल की ओर से गेंदबाजी में
तनिष्क व सूरज ने दो-दो, यथार्थ, नीरज व दिनेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। विजेता व उपविजेता टीमों को क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी भानु प्रसाद ने
ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...