Tuesday, August 18, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 के लिए ग्रीन पार्क सजकर तैयार, मंडलायुक्त ने...

Kanpur : यूपी टी-20 के लिए ग्रीन पार्क सजकर तैयार, मंडलायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं

28 अगस्त से छह सितंबर तक ग्रीन पार्क में होंगे 12 मुकाबले, फाइनल भी कानपुर में; सफाई, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Kanpur।  ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाले यूपी टी-20 लीग के 12 मैचों और फाइनल मुकाबले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों, दर्शकों और बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नगर आयुक्त को ग्रीन पार्क और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने, सीवर-नालियों की सफाई कराने तथा आवारा कुत्तों और बंदरों से बचाव की व्यवस्था करने को कहा। पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए।

केस्को अधिकारियों को स्टेडियम की विद्युत व्यवस्था का पूर्व निरीक्षण कर कमियां दूर करने और मैचों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। आकस्मिक स्थिति के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर समेत वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

वन विभाग को पेड़ों की आवश्यक छंटाई और झाड़ियों की सफाई कराने को कहा गया। पुलिस और यातायात विभाग को भीड़ के मद्देनजर यातायात व पार्किंग की प्रभावी व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल और आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश मिले।

स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। पेयजल, प्रकाश और शौचालयों की साफ-सफाई की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, सीएफओ दीपक शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, यूपी टी-20 लीग अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर, नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, सीईओ अंकित चटर्जी, सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता, सचिन शुक्ला समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...