Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त द्वितीय आमंत्रण आनंद राव पाटिल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर हरा पत्ता कप में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सुपीरियर स्पि्रट्स ने खेरेपति क्लब को 130 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर खेले गए मुकाबले में सुपीरियर स्पि्रट्स ने 35 ओवर में सात
विकेट पर 260 रन बनाए। टीम की ओर से जय प्रकाश गुप्ता ने 121 रन, सत्या ने 38 व रितेश सिंह ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मानविक ने तीन विकेट झटके।

जवाब में खेरेपति क्लब की पूरी टीम 30.4 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन तोमर व
निष्कर्ष व जय प्रकाश गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच जय प्रकाश गुप्ता को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह
ने दी।


