Thursday, May 7, 2026
HomeखेलKanpur : खेरापति एथलेटिक्स और राइडर्स क्लब की शानदार जीत

Kanpur : खेरापति एथलेटिक्स और राइडर्स क्लब की शानदार जीत

Kanpur । प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में खेरापति एथलेटिक्स ने बीसीए को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने नेशनल यूथ को दो विकेट से पराजित किया।
किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में बीसीए की पूरी टीम खेरापति एथलेटिक्स की घातक गेंदबाजी के आगे टीम 15.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई।

टीम से प्रीत भाटी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में खेरापति एथलेटिक्स की ओर से लव पांडे ने चार विकेट, देवांश श्रीवास्तव ने तीन और देव मतलानी ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में खेरापति एथलेटिक्स ने मात्र 4.5 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। विराट सिंह ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में बीसीए की ओर से अक्षत शुक्ला को एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए लव पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में नेशनल यूथ की टीम 20 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्यांशु पांडे ने 73 और सचिन पटेल ने 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने चार, अमन सिंह व मो. रहमान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइडर्स क्लब ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

अमन सिंह ने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, साथ ही सचिन रावत ने 26 और अभय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। नेशनल यूथ की ओर से अभिषेक ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अमन सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!