Thursday, April 2, 2026
HomeखेलKanpur : टीसीपीएल-2 में ग्रैंड ऑप्टिशियंस की 131 रन से बड़ी जीत

Kanpur : टीसीपीएल-2 में ग्रैंड ऑप्टिशियंस की 131 रन से बड़ी जीत

 

Kanpur।  टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल 2) में बुधवार रात को ग्रैंड ऑप्टिशियंस बनाम टीम प्रिंटमैन के बीच मैच हुआ। इसमें टीम ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने टीम प्रिंटमैन को 131 रन से मात दी। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने 15 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बनाए। टीम से अनिल ने 74 रन, बॉबी ने 48 रन व टिंकू शेखवानी ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनस इरफान ने तीन व शिबू सचदेवा ने दो को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम प्रिंटमैन की पूरी टीम 13.4 ओवर में 98 रन बनाए। टीम से रोहित ने 24 व लव ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशीष कश्यप ने तीन और बॉबी ने दो को आउट किया। अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले अनिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...