Tuesday, February 17, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में ग्रेजुएट, विनर्स और रोलैण्ड क्लब की...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में ग्रेजुएट, विनर्स और रोलैण्ड क्लब की जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में मंगलवार को एक मैच खेला गया। इस मुकाबले में निशा व ​शिवी के अर्द्धशतकों के दम पर केसीए रेड ने केसीए पिंक इलेवन
को सात विकेट से पराजित किया।

राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए पिंक इलेवन ने 35 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशी सिंह ने शानदार 108 रन की शतकीय पारी खेली व नेहा वर्मा ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारी का योगदान दिया। तो गेंदबाजी में दीक्षा कटियार ने दो विकेट लिए। जवाब में ​शिवी सिंह 69 और निशा वर्मा 81 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय
पारियों व ​शिबू सिंह पाल के 22 रन की बदौलत केसीए रेड इलेवन ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीता।

तो गेंदबाजी में अनुपम राजपूत ने दो व लक्ष्मी ने एक विकेटअपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच निशा वर्मा को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव
कौशल कुमार सिंह ने दी।कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को पहले मैच में ग्रेजुएट क्लब ने नेशनल यूथ को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में विनर्स क्लब ने डायमण्ड क्लब को दो विकेट से हराया। तीसरे मैच में रोलैण्ड क्लब ने
�शोका न्योति क्लब 264 रनों से करारी ​शिकस्त दी।

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर पहले मैच में नेशनल यूथ की टीम 30.2 ओवरों में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। देवांश स्वरूप ने 47 और वंश गुप्ता ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन पाण्डे ने चार और शिवम शुक्ला ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रेजुएट क्लब ने बिलाल फिरोज 82 रन और हेमन्त 46 रन की पारियों की बदौलत 21.3 ओवरों में ही दो विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच बिलाल फिरोज को चुना गया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में डायमण्ड क्लब ने 35.5 ओवरों में 165 रन बनाए। टीम से विकास राठौड़ ने 34 और एकलव्य कटियार ने 30 रन नाबाद की पारी खेली। गेंदबाजी में विनर्स क्लब की ओर से अखिलेश निषाद ने चार और ओजस शुक्ला ने तीन विकेट झटके। जवाब में विनर्स क्लब ने 35.2 ओवरों में आठ विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला जी�¤
�ा। जीत में प्रांजल शुक्ला ने 38 रन नाबाद की महत्वपूर्ण पारी खेली।

प्लेयर ऑफ द मैच अ​खिलेश निषाद को चुना गया। जेम्स मैदान पर तीसरे मुकाबले में रोलैण्ड क्लब ने 40 ओवरों में आठ विकेट पर विशाल 340 रन का स्कोर खड़ा किया। कुलदीप श्रीवास्तव और कामरान अली ने 85-85 रन और आकाश ने 53 रनों की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अनिकेत व यश सचान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में अशोका न्योति क्लà
�¬ की पूरी टीम 18.3 ओवरों में मात्र 76 रन पर ढेर हो गई। टीम से यश ने सर्वा​धिक 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कामरान अली ने चार और अंकुल जैन ने तीन विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच कामरान अली को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...