Wednesday, August 19, 2026
HomeखेलKanpur : करन के तूफान में उड़े गोरखपुर लायंस, काशी की लगातार...

Kanpur : करन के तूफान में उड़े गोरखपुर लायंस, काशी की लगातार दूसरी जीत

48 गेंदों पर नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी ने 15 रन से दर्ज की जीत

Kanpur।  कप्तान करन शर्मा के बल्ले से निकले तूफान के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में काशी ने गौर गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया। करन शर्मा ने दबाव के बीच 48 गेंदों पर नाबाद 92 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार चौके और नौ छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

#kanpur

गोरखपुर के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर काशी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। काशी ने शुरुआती 50 रन तक अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद निशांत ठाकुर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर काशी पर दबाव बना दिया। 10वें ओवर तक काशी का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन हो गया।

#kanpur
मुश्किल स्थिति में करन शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तेजी से रन जुटाए और निचले क्रम के साथ मिलकर पारी को गति दी। काशी ने अंतिम चार ओवर में 76 रन बटोरे। करन की आतिशी पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए।

करन ने हासिल की ऑरेंज कैप
करन शर्मा की इस पारी के साथ वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। तीन मैचों में उनके खाते में अब 161 रन हो गए हैं। कप्तान की पारी ने काशी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के साथ ही जीत की राह भी आसान कर दी।

गोरखपुर की शुरुआत अच्छी, लेकिन विकेटों ने बिगाड़ा खेल
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस ने पहली गेंद पर अभय प्रताप सिंह के छक्के से शानदार शुरुआत की। दूसरे ओवर में वैभव चौधरी ने कप्तान आर्यन जुयाल को आउट कर काशी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले विजय यादव ने अभय प्रताप सिंह और शिवम चौधरी को आउट कर गोरखपुर को 50 रन पर तीन विकेट के संकट में डाल दिया।

सिद्धार्थ यादव और प्रिंस यादव ने 55 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। कप्तान करन शर्मा ने खुद गेंदबाजी की और प्रिंस को आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद वैभव चौधरी ने सिद्धार्थ यादव को भी पवेलियन भेज दिया।गोरखपुर के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गोरखपुर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए।इस जीत के साथ काशी रुद्रास ने तीन मैचों में दूसरी जीत हासिल की, जबकि गोरखपुर लायंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...