Kanpur । प्रयागराज में चल रही 5th ओपन चैंपियनशिप एयर राइफल और एयर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 जिसमें कानपुर के विशन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी के बच्चों का दबदबा रहा अकादमी के कोच और सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता प्रयागराज की ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी कैंट में आयोजित की गई थी जिसमें अपने और अलग अलग वर्ग में शूटर बच्चों ने पदक बटोरे।
पदक विजेताओं में महिला वर्ग में अनन्या सिंह ने एक स्वर्ण पदक ने आर्ची गुप्ता ने एक स्वर्ण पदक, निशि शुक्ला ने एक सिल्वर ओर एक स्वर्ण पदक अन्वेषा बाजपेई ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
वही पुरुष वर्ग में। मोहन मुरारी ने एक स्वर्ण और एक सिल्वर पदक, हर्षित सिंह एक स्वर्ण और एक सिल्वर रुद्रांश बाजपेई ने तीन स्वर्ण पदक, देवांशू प्रजापति दो स्वर्ण पदक ,आरव तिवारी दो स्वर्ण पदक, त्रिकेय सत्यार्थी स्वर्ण पदक, आराध्य श्याम ने एक सिल्वर, प्रभाष सत्यार्थी ने एक स्वर्ण और एक सिल्वर, युवराज यादव ने एक स्वर्ण और एक सिल्वर पदक हासिल किए।
अकादमी के कोच और सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक ओर एन.ए.आर.आई. कोच सर विजय सिंह चंदेल और कोच फरीद सिद्दीकी जी ओर कई दिग्गज सम्मानित व्यक्तियों ने शूटर बच्चों को पदक वितरित कर के सम्मानित किया और आगे उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है


