Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : जेम्स की जीत से गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Kanpur : जेम्स की जीत से गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें कानपुर जेम्स ने 13 रन से जीत दर्ज की।

Kanpur । डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से व. नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें पहले मुकाबले में कानपुर जेम्स ने कानपुर टाइटन को 13 रन से पराजित किया।

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले का शुभारंभ डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार (आईपीएस) व विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में कानपुर टाइटन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम से बाशिद खान ने 73 रन की अर्द्धशतकीय पारी व गोलू सिंह ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शैलेंद्र सिंह ने पांच, अभि सिंह और अनिकेत यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर टाइटन की पूरी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शैलेंद्र सिंह और सुमित सिंह ने 24-24 रन, देवऋषि ने 21 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में हरजीत सिंह ने तीन, मो. तल्हा व मोहम्मद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच बारिश खान को चुना गया।

मंच संचालन मनोज कुरील ने और टूर्नामेंट सचिव की जिम्मेदारी एहसान इमरान ने अदा की। इस मौके पर रामगोपाल, वीरेन्द्र शुक्ला, प्रदीप ओझा, मो. यासीन, रवि सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!