Monday, August 10, 2026
HomeखेलKanpur :प्रांजुल और रितेश के दम पर जीएम इलेवन व पीएसी नर्सरी...

Kanpur :प्रांजुल और रितेश के दम पर जीएम इलेवन व पीएसी नर्सरी की शानदार जीत

Kanpur। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में जीएम इलेवन ने कपिल इलेवन को 74 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने पटौदी इलेवन को 107 रन से पराजित किया।

फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीएल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के पतन पर 127 रन बनाए। टीम से प्रांजुल यादव ने 52 व मो. इब्राहिम ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अ​खिल ने तीन को आउट किया। जवाब में कपिल इलेवन की पूरी टीम 15.3 ओवर में घातक गेंदबाजी के आगे 53 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से श्रेयांश 11 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दइाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में सुधांशु ने चार, विराज ने तीन व ​शिवांश ने दो को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच प्रांजुल यादव बने। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। टीम से रितेश सिंह ने 78 रन, सेजल चौहान ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में बाबा ने दो को आउट किया। जवाब में पटौदी इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर नौ विकेट पर 73 रन बनाए। टीम से मो. शाद 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्दू ने तीन, सेजल चौहान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ रितेश सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...