Wednesday, July 1, 2026
HomeखेलKanpur : जीएम इलेवन और पीएसी नर्सरी इलेवन ने फाइनल का टिकट...

Kanpur : जीएम इलेवन और पीएसी नर्सरी इलेवन ने फाइनल का टिकट कटाया

Kanpur। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले जा रहे स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहले सेमीफाइनल मैच में जीएम इलेवन ने अजहर इलेवन को 11 रन से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पीएसी नर्सरी इलेवन की टीम ने एनटीसी अकादमी इलेवन को एक रन से मात दी। जीत के साथ ही दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।

#kanpur
Oplus_0

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में जीएम इलेवन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाए। टीम से शिवांश ने 17 व मुदस्सर ने 12 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ऋषि गुप्ता ने चार व आरव ने तीन को आउट किया। जवाब में अजहर इलेवन की टीम ने 20 ओवर में पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई। टीम से विवान गुप्ता ने 27 व अर्यान राजपूत ने 9 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सक्षम, विराज व शुभांशु ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

प्लेयर ऑफ द मैच शिवांश को चुना गया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान दूसरे सेमीफाइनल में पीएसी नर्सरी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाए। टीम से रितेश ने 31 रन, नमन ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कार्तिक ने पांच, आदित्य ने तीन को आउट किया। जवाब में एनटीसी अकादमी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी।

टीम से रुद्र ने 40 रन व सोम ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लव प्रताप ने दो, नमन व उत्कर्ष ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच नमन को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...