Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर नगर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 18 फरवरी को दोपहर दो बजे से और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स 19 फरवरी को दोपहर एक बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उपक्रीड़ा अधिकारी अमित पाल ने दी।


