तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर कानपुर मंडल का नाम रोशन; कोच अभय कुमार सिंह बलवंत का मार्गदर्शन रहा अहम
Kanpur ।आजमगढ़ में 9 से 11 जनवरी तक राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर की बालिका पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते
हुए कुल सात पदक जीतकर कानपुर मंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और चार
कांस्य पदक अपने नाम किए।
टीम की इस सफलता में कोच व मैनेजर अभय कुमार सिंह बलवंत का मार्गदर्शन भी अहम रहा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। इस उपलिब्ध पर जनारायण खेल संस्थान के प्रबंधक प्रदीप, कुश्ती कोच रामसजन यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बाधई दी।


